यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जयपुर से गोरखपुर जा रही बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा घायल हैं। थाना तालग्राम व कन्नौज कोतवली सीमा पर देर रात यह हादसा हुआ।
चालक केडी गिल (44) पुत्र हरिचन्द्र निवासी पदमपुर जिला श्रीगंगानगर को पुलिस ने केबिन काटकर बाहार निकाला। हालत गंभीर बताई जा रही है। नरेन्द्र पुत्र ज्ञान निवासी अज्ञात की मौत हो गई। महिला डॉक्टर धीरा पत्नी रमेश चन्द्र निवासी गोमतीनगर, लखनऊ भी घायल हैं। हेल्पर बैलेचन्दर पुत्र गुरुनाम निवासी पदमपुर जिला श्रीगंगानगर राजस्थान भी घायलों में शामिल हैं। अमर पुत्र बनबाल निवासी देवरिया, ओमशंकर पुत्र रामासरे निवासी संतकबीर नगर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।