फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दीवार तोड़ रेलवे ट्रैक के मुहाने तक पहुंचा कंटेनर, बगल से गुजरती रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नजीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। रामादेवी से बिल्हौर की ओर कंटेनर लेकर जा रहा कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी चालक विकास गुमटी क्रॉसिंग से कुछ दूर पहले वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कंटेनर सड़क किनारे रेलवे की टूटी बाउंड्री को तोड़ते हुए ट्रैक के बेहद करीब पहुंच गया। हालात ऐसे थे कि कंटेनर कुछ कदम और आगे बढ़ता तो रेलवे ट्रैक पर पहुंच सकता था। इस दौरान कंटेनर के पास से ट्रेनें गुजरती रहीं। अनियंत्रित कंटेनर का अगला हिस्सा रेलवे लाइन की ओर चला गया जबकि उसका काफी हिस्सा जीटी रोड की तरफ निकला रहा। केबिनमैन ने तत्काल पुलिस और रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। कंटेनर को हटवाने के लिए क्रेन बुलवाई। रात दो बजे तक कंटेनर हटाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें