कानपुर देहात। भोगनीपुर क्षेत्र में अवैध मौरंग धुलाई सेंटरों को बीते दिनों बंद करा दिया गया था। चोरी-छिपे संचालन न किया जा सके इसके लिए शनिवार रात में बुलडोजर से इन धुलाई सेंटरों के बाहर की ओर रास्ता कटवा दिया गया। एसडीएम भोगनीपुर ने बताया कि अवैध मौरंग धुलाई सेंटरों को बंद कराया जा चुका है। चोरी-छिपे इनका संचालन न हो सके इसके लिए शनिवार रात में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कोई भी मौरंग धुलाई सेंटर संचालित नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त एनएचएआई की टीम के सहयोग से संबंधित केंद्रों तक आवागमन के रास्तों को बुलडोजर से कटवा दिया गया है, ताकि इन स्थानों पर मौरंग धुलाई के लिए ट्रक न पहुंच सकें और सेंटरों का संचालन न हो सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में निरंतर चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। (संवाद)