धर्मनगरी से रामनगरी के लिए पहली एसी बस सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट परिवहन निगम ने भगवान राम की तपोभूमि बांदा से जन्म भूमि अयोध्या के लिए एसी बस सेवा की शुरुआत की है। शनिवार को चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त आरपी सिंह ने चित्रकूट में हवन पूजन के साथ हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। आयुक्त ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या के लिए कोई बस सेवा नहीं है। अयोध्या के लिए बस सेवा बहुत पहले शुरू हो जाना चाहिए।
बस के शुरू होने से बांदा, चित्रकूट व प्रयागराज के श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने के लिए सहुलियत हो जाएगी। इसके अलावा अयोध्या से चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं को भी आने जाने में आसानी हो जाएगी। मंडल के आईजी ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार धार्मिक स्थलों को परिवहन सेवा से जोड़ने की सराहना की।