चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार को विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति से मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के बांदा विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय, चित्रकूट जिला संगठन मंत्री प्रशांत दीक्षित, एसएफएस के प्रांत सह संयोजक रोहित पांडेय, जिला संयोजक तेजप्रकाश चतुर्वेदी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कमल राजन शुक्ला, तहसील सह संयोजक दुर्गेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद