फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब्बास अंसारी की पत्नी निखत रिहा, करीब 188 दिन रहीं जेल में, भाई-भाभी के साथ प्रयागराज रवाना

Fri, 18 Aug 2023 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को आदेश दिया था कि वह आरोपी को रिहा करने से पहले शर्त जरूर लगाए कि आरोपी बिना कोर्ट की इजाजत के पति अब्बास से जेल में मिलने नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
जेल से रिहा हुई निखत अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के प्रभारी विशेष  न्यायाधीश गौरव कुमार ने 1.50 लाख रुपये की दो जमानतें दाखिल होने के बाद निखत अंसारी को देर रात चित्रकूट जेल से रिहा कर दिया। बाहर आते ही निखत ने अपने एक साल के बच्चे को गोद में उठाया और भाई-भाभी के साथ प्रयागराज रवाना हो गईं।

विज्ञापन


निखत पर नियमों की अनदेखी और अधिकारियों की मिलीभगत कर चित्रकूट जेल  में पति व विधायक अब्बास अंसारी से हर दिन मिलने और  उसे जेल से भगाने के लिए अधिकारियों व गवाहों की हत्या करने की साजिश रचने  का आरोप है। 11  अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी निखत की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।



इसके बाद निचली अदालत को आदेश दिया था कि वह आरोपी को रिहा करने से पहले शर्त जरूर लगाए कि  आरोपी बिना कोर्ट की इजाजत के पति अब्बास से जेल में मिलने नहीं जाएंगी। बता दें कि जेल के वीआईपी कमरे में अब्बास और निखत की मुलाकता होती थी। मामले में अधिकारियों और कर्मचारियों के विरद्ध भी कार्रवाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें