कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप जिले की कानून व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व कार्रवाई परखास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सुधार है। ऐसा ही चित्रकूट में कई मामलों में हुआ है। इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।
कानून करेगा अपना काम
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सपा के विधायक अनिल प्रधान व अन्य पर गड़ौली प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज होने पर कहा कि दोनों थाने की पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी को गलत नहीं फंसाया जाएगा।
प्रयागराज में उमेश पाल के पांच हत्यारोपियों को न पकड़े जाने पर कहा कि पूरी तन्मयता से पुलिस काम कर रही है। इन सबका जेल जाना तय है। वहीं चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व निखत बानो के गैरकानूनी मुलाकात कराने के आरोपी सपा नेता फराज खान के घर बुलडोजर चलने की संभावना पर कहा कि जांच हो रही है।