फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abbas&Nikhat: एसटीएफ ने डाला डेरा..आ सकती ईडी की टीम, सवालों से निखत को आया बुखार, दिन में दो बार पढ़ रही नमाज

Sun, 19 Feb 2023 07:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जेल में पति से मुलाकात करती पकड़ी गई विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो और उसके ड्राइवर नियाज की पुलिस रिमांड का दूसरा दिन था। दोनों ने  गंभीर मामलों के सवाल पर टालमटोल का जवाब दिया।
विज्ञापन
निखत और नियाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में पुलिस रिमांड पर चल रही विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत व उसके चालक नियाज से पूछताछ करने के लिए एसटीएफ ने भी जिले में डेरा डाला है। शनिवार को तीन टीमों ने तीन चरणों में सवाल किए। इसमें एक टीम वाराणसी जेल की भी शामिल है।

विज्ञापन

रविवार को ईडी टीम के भी आने की संभावना जताई गई है। दस फरवरी को चित्रकूट जिला जेल में नियमों का उल्लघंन करते हुए बंदी विधायक पति अब्बास से मिलने के दौरान पकड़ी गई पत्नी निखत की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं।
लखनऊ की अदालत से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद दूसरे दिन जांच टीम के सवालों के सही जवाब दोनों ने नहीं दिए हैं। एसटीएफ टीम के तीन सदस्यों ने भी सवालों की लंबी फेहरिस्त लेकर दोनें से पूछताछ की। वाराणसी से आई जांच टीम ने भी कई सवाल पूछे।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार ज्यादातर गंभीर मामले के सवाल पर गोल मटोल जवाब देकर टरकाने का प्रयास किया गया। इस संबध में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि हर बार टीम को टरकाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में दोनों पूरा सहयोग नहीं कर रहे हैं।

निखत को आया बुखार
 दो दिन से चल रही जांच में सवालों के घेरे में निखत बानो को बुखार आ गया। हलांकि यह ज्यादा गंभीर मामला नहीं था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे दवा दी और दो घंटे बाद वह सामान्य हो गई है।

दिन में दो बार पढ़ रहे नमाज
निखत बानो व चालक नियाज पूछताछ के दौरान सुबह से लेकर शाम तक के समय में दो बार नमाज पढ़ रहे हैं। दोनों बार नमाज पढ़ने के समय पुलिस टीम कमरे से बाहर आ जाती है। शुक्रवार को अस्पताल में मेडीकल परीक्षण के दौरान भी दोनों ने समय होने पर अस्पताल के कक्ष के एक किनारे पर नमाज पढ़ी थी।

एक एम्बुलेंस व स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे
पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस लाइन में एक एम्बुलेंस व दवाओं की किट 24 घंटे उपलब्ध रखी गई है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि सभी नियमों का पालन रिमांड के दौरान किया जा रहा है। निखत व नियाज से जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। उनके भोजन व स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था की गई है।

12 घंटे की हुई डयूटी
जिस स्थान पर निखत व नियाज से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहां तीन बैरियर लगाकर चार चार पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा गेस्ट हाउस के चारों तरफ चार चार महिला व पुरूष सिपाही तैनात हैं। पहले इनकी डयूटी 8-8 घंटे की थी, लेकिन महाशिवरात्रि व रामायण मेला कार्यक्रम को लेकर पुलिस व्यवस्था करने के कारण पुलिस लाइन में तैनात दरोगा व सिपाहियों की डयूटी अब 12-12 घंटे की कर दी गई है।

बिना इंट्री प्रवेश वर्जित
पुलिस लाइन में अब पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य सामान्य या पुलिस के परिजनों का प्रवेश बिना इंट्री नहीं होता है। हर एक घंटे में तीनों बैरियर के पास डयूटी में तैनात सिपाहियों के रजिस्टर की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज आदि सीज
शहर के निखत बानो व उसके चालक के निवास स्थान से लेकर आने जाने वाले स्थानों की सीसीटीवी फुटेजों को पुलिस ने जांच के बाद सीज कर दिया है। इसे जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें