फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अब्बास और निखत का मामला, पुलिस की एसआईटी जांच जारी, मददगारों पर कस रहा शिकंजा

Fri, 17 Feb 2023 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

अब्बास-निखत के मामले की जांच करने टीम वाराणसी पहुंची है। वहीं, पुलिस की एसआईटी जांच भी जारी है। इसके चलते मददगारों पर शिकंजा कस रहा है।
विज्ञापन
विधायक अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिला जेल में विधायक अब्बास अंसारी की उसकी पत्नी निखत बानो की नियमों के विपरीत होने वाली मुलाकातों के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की एसआईटी टीम ने भी कई स्थानों पर पूछताछ की है। इनके मददगारों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन

उधर, इस मामले की विशेष जांच करने वाराणसी की एक टीम भी जेल पहुंची है। सीसीटीवी के रिकॉर्ड से लेकर अन्य स्थानों पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई है। साथ ही, वायरल हुए ऑडियो की जांच कराने की बात कही है।
जिला जेल रगौली में दस फरवरी को नियमों के विपरीत जेल में मिलने पहुंची उसकी पत्नी निखत बानो को उसके मददगार वाहन चालक को डीएम एसपी ने पकड़ा था। इस मामले में डीआईजी जेल की प्राथमिक रिपोर्ट पर जेल अधीक्षक समेत आठ जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन

एसपी ने गठित की एसआईटी
इसकी जांच के लिए एसपी वृंदा शुक्ला ने एसआईटी गठित की है। जेल प्रशासन इसकी अलग जांच करा रहा है। शहर के कपसेठी में शहर वासी प्रहलाद साहू के घर में किराये से रहने के दौरान निखत बानो व उसके परिजनों से मिलने आने वालों की पहचान फोरेंसिक टीम कर रही है।

पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में लिया
इस घर के पास स्थित गोपी किशन सहास्त्रबाहु फ्रूड्स कंपनी के कार्यालय के सीसीटीवी के डीवीआर को जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मकान दिलाने में मदद करने वाले सपा नेता फराज खान की भी पुलिस पूछताछ के लिए तलाश कर रही है।

मुलाकातों के लिए महंगे गिफ्ट दिए जाते थे
सूत्रों के अनुसार अब्बास व निखत की मुलाकातें कराने के लिए जेल में मोटी रकम व महंगे गिफ्ट दिए जाते थे। इसे लेकर एक निलंबित अधिकारी के कार खरीदे जाने को भी इससे जोड़ा जा रहा है। कार खरीदने वाली दुकान से इसके कागजात व भुगतान की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो की भी चर्चा
इसके अलावा कुछ दिन पूर्व वायरल एक ऑडियो भी चर्चा में है। इसमें दो लोग आपस में बातक करते सुने जाते हैं कि निखत ने चार लाख रुपये लाकर अब्बास को दिए हैं। इस ऑडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता। इस संबंध में जेल अधीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि ऑडियो को लेकर इसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें