एसपी ने गठित की एसआईटी
इसकी जांच के लिए एसपी वृंदा शुक्ला ने एसआईटी गठित की है। जेल प्रशासन इसकी अलग जांच करा रहा है। शहर के कपसेठी में शहर वासी प्रहलाद साहू के घर में किराये से रहने के दौरान निखत बानो व उसके परिजनों से मिलने आने वालों की पहचान फोरेंसिक टीम कर रही है।
पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में लिया
इस घर के पास स्थित गोपी किशन सहास्त्रबाहु फ्रूड्स कंपनी के कार्यालय के सीसीटीवी के डीवीआर को जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मकान दिलाने में मदद करने वाले सपा नेता फराज खान की भी पुलिस पूछताछ के लिए तलाश कर रही है।
मुलाकातों के लिए महंगे गिफ्ट दिए जाते थे
सूत्रों के अनुसार अब्बास व निखत की मुलाकातें कराने के लिए जेल में मोटी रकम व महंगे गिफ्ट दिए जाते थे। इसे लेकर एक निलंबित अधिकारी के कार खरीदे जाने को भी इससे जोड़ा जा रहा है। कार खरीदने वाली दुकान से इसके कागजात व भुगतान की जानकारी की जा रही है।
वायरल ऑडियो की भी चर्चा
इसके अलावा कुछ दिन पूर्व वायरल एक ऑडियो भी चर्चा में है। इसमें दो लोग आपस में बातक करते सुने जाते हैं कि निखत ने चार लाख रुपये लाकर अब्बास को दिए हैं। इस ऑडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता। इस संबंध में जेल अधीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि ऑडियो को लेकर इसे जांच के लिए भेजा गया है।