फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abbas&Nikhat: अब जवाबों की पुष्टि में लगी पुलिस, चिन्हित लोगों से जुटाई जानकारी, सपा नेता के घर मारा छापा

Mon, 20 Feb 2023 12:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो और ड्राइवर नियाज से पूछताछ चल रही है। उनसे मिले जवाबों की पुष्टि के लिए पुलिस ने चित्रकूट से लेकर पड़ोसी जिलों के कुछ स्थानों पर चिन्हित लोगों से जानकारी जुटाई है। वहीं, पुलिस ने सपा नेता के घर पर भी छापा मारा है।
विज्ञापन
अब्बास और निखत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में पुलिस रिमांड पर विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो व उसके चालक नियाज से पूछताछ को लेकर पुलिस बेहद सावधानी बरत रही है। सवालों के मिले जवाबों की पुष्टि के लिए चित्रकूट से लेकर प्रयागराज, बांदा, फतेहपुर व कौशांबी जिले के कुछ स्थानों पर चिन्हित लोगों से जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन

इसके लिए दो टीमें लगातार सर्विलांस व बरामद मोबाइल के डाटा का संकलन कर रही है। 17 फरवरी से निखत बानो व नियाज से चल रही पूछताछ के दौरान मिले जवाबों से भले ही जांच टीम संतुष्ट न हो लेकिन उसको आधार बनाकर जांच पूरी की जा रही है।
रविवार को जिला मुख्यालय के अलावा बांदा जेल में बंद डॉन मुख्तार अंसारी के भी मददगार होने की संभावना पर छानबीन की जा रही है। बताया गया है कि निखत की मदद करने वालों में कुछ लोग बांदा में भी रह रहे हैं। इसी प्रकार जिले की सीमा से सटे अन्य जिलों के कुछ स्थानों पर नजर रखी गई है।

विज्ञापन

सोमवार को निखत जाएगी जेल
कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने पर उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने कहा कि यह गंभीर व संवेदनशील मामला है। इसके लिए 72 घंटे की रिमांड के लगभग 57 घंटे पूरे हो गए हैं। सोमवार की दोपहर को नियमानुसार निखत को जेल भेजा जाएगा। नियाज की रिमांड पांच दिन की है।

सपा नेता के घर पुलिस ने मारा छापा
विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो व उसके ड्राइवर नियाज की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने इनकी मदद करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को सपा नेता के घर छापा मारा। उसके घर में न मिलने पर पुलिस उसके पिता को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच
बताया जाता है कि निखत की मदद करने वाले कई अन्य पर भी रविवार की रात्रि शिकंजा कसा जा सकता है। पुलिस रिमांड पर निखत व उसके चालक नियाज के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच चल रही है। रविवार की शाम को कोतवाली पुलिस टीम जिले के सपा नेता फराज खान के आवास पर पहुंची।
विज्ञापन

मकान मालिक से भी पूछताछ
उसके घर में न मिलने पर पुलिस उसके पिता को पूछताछ के लिए अपने वाहन में बैठाकर ले गई है। गौरतलब है कि जिस मकान को किराए से निखत बानो व उसके परिजनों ने लिया था। उसके मालिक प्रहलाद साहू को पुलिस जांच टीम ने शनिवार को पकड़कर पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें