फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल खरबंदा की मौत का मामला: लखनऊ एफएसएल टीम दोहराएगी क्राइम सीन, पिता ने लगाया था केस में लापरवाही का आरोप

Tue, 08 Feb 2022 01:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आंचल के पिता ने हत्या का अंदेशा और केस में लापरवाही का आरोप लगा कमिश्नरी के अफसरों के अलावा शासन में शिकायत की थी। इसके बाद काइम ब्रांच ने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
आंचल खरबंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंचल खरबंदा की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच लखनऊ एफएसएल टीम के जरिये दोबारा क्राइम सीन रीक्रिएट करवाएगी। इस संबंध में एफएसएल टीम को पत्र भेजा है। अशोक नगर निवासी मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल का शव 19 नवंबर की रात कमरे के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला था।

 

फोरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंचल के खुदकुशी करने की पुष्टि हुई थी। आंचल के पिता पवन ने हत्या का अंदेशा और केस में लापरवाही का आरोप लगा कमिश्नरी के अफसरों के अलावा शासन में शिकायत की थी। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले को और गंभीरता से लिया है। इसलिए दोबारा क्राइम सीन रिक्रिएट कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें