ौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। इससे दो घरों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम सरायकायम के पाल नगर में शाम चार बजे अमर सिंह के घर के छप्पर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों ने सत्यराम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से दोनों भाइयों के घरों में रखा चारपाई, रजाई, गद्दे, गृहस्थी का सामान, लकड़ी के दरवाजे, चार बोरा गेहूं, तीन बोरा सरसों जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर बाल्टियों से आग पर पानी व मिट्टी डालकर काबू पाया। अवधेश पुत्र भारत सिंह के दो मवेशी भी झुलस गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी है। अमर सिंह व सत्यराम ने बताया कि आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।