चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने चकेरी स्टेशन मोड़ से चोरी के बाइक के साथ मंगलवार को संजीत यादव को गिरफ्तार किया है।
उसके खिलाफ चकेरी, सचेंडी और कानपुर देहात के कई थानों में मामले दर्ज हैं। अहिरवां के सदानंदनगर निवासी सत्येंद्र सिंह ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 अगस्त को उनके घर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक चोरी हो गई थी।