शिवली। चौबेपुर-शिवली मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास शुक्रवार रात को तेज रफ्तार डीसीएम ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। शिवली के शिवाजी नगर निवासी सुनील उर्फ भइया लाल ने बताया कि बेटा मोहित (25) पिकअप चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात को जरूरी काम से पैदल नगर के बस स्टाॅप पर गया था। वहां से घर लौटने के दौरान विद्युत उपकेंद्र के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने उसको कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनहोनी पर मोहित की मां प्रेमलता, भाई अमित व परिजन रोने लगे। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)