फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारने के बाद युवक को कुचला, मौत

Fri, 16 Oct 2026 02:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। नगर में कानपुर-रसूलाबाद मार्ग स्थित एक डिग्री कॉलेज के पास बृहस्पतिवार शाम को तेज रफ्तार बस आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कुचलती हुई निकल गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि बेटा वैभव उर्फ ओमी पांडेय (28) अविवाहित था। वह मोबाइल एसेसरीज का सेल्समैन था। बृहस्पतिवार को काम करने के बाद बेटा धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में लगे मेला में घूमने के लिए निकला था। रसूलाबाद में पहुंचने पर पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बेटा सड़क पर गिर गया। बस बेटे के सिर को कुचलती हुई निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनहोनी पर मां इंद्रा, भाई अभिषेक व परिजन रोने लगे। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि हादसा कर भागे बस चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें