फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: दो सगी बहनों को बहलाकर ले गया युवक, आगरा से पति के साथ परीक्षा दिलाने आईं थीं, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Feb 2023 05:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने युवक पर पत्नी और विवाहिता साली को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वो आगरा से बांदा परीक्षा दिलाने आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में आगरा से परीक्षा देने पति के साथ आईं दो सगी बहनों को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। पति ने शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, आगरा जिला के विसरना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी ससुराल बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में है।

विज्ञापन

उसकी मौसी भी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहती हैं। 30 जनवरी को वह अपनी पत्नी और विवाहित साली को परीक्षा दिलाने बांदा मौसी के घर आया था। यहां 31 जनवरी को जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिवपूजन उसकी पत्नी और साली को बहला फुसलाकर साथ ले गया।
आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उसने मौसी के साथ दोनों को सभी जगह तलाश किया। इसके बाद ससुराल में भी पूछा, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। पत्नी का मोबाइल नंबर भी बंद चल रहा है। पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि पति की तरफ से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। दोनों सगी बहनों और आरोपी को तलाश किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें