फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे का अपमान: युवक ने बाइक में तिरंगा बांधकर नदी में लगाई छलांग, पीठ में लगा रखी थी आग, जानें क्या है मामला

Wed, 17 Aug 2022 07:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सोहरामऊ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बाइक स्टंट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक बाइक में तिरंगा बांध, पीठ में आग लगाकर स्टंट करते हुए नदी में कूदता दिखाई पड़ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सोहरामऊ थाना क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें एक युवक बाइक में तिरंगा बांधकर, पीठ में पेट्रोल से आग लगाने के बाद करीब पांच सौ मीटर दूर से बाइक को दौड़ाते हुए सई नदी में छलांग लगाता है। वीडियो में स्टंट के दौरान भीड़ भी नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, तो वीडियो अदमपुर बरेठी गांव का होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

स्टंट करने वाले युवक की इसी गांव निवासी भीम कुमार के रूप में पहचान हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसओ अमित सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो 15 अगस्त का है। आरोपी के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें