फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र से रोका...तो ब्लेड से हमला: कई दिन से फेंक रहा था सिंदूर-नींबू, युवक ने किशोरी को दी धमकी

Sat, 11 Mar 2023 06:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

कालपी कस्बे में तंत्र विद्या से रोकने पर युवक ने किशोरी पर ब्लेड से हमला कर दिया। बताया जा रहा हैं कि युवक कई दिन से घर में सिंदूर, नीबू और पत्र फेंक रहा था। उसको ऐसा करते किशोरी ने पकड़ लिया, जिस वो हमलाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कालपी कस्बे में एक घर में अज्ञात व्यक्ति कई दिन से सिंदूर, नींबू और पत्र फेंक रहा था। यह सिलसिला कई दिन तक चलने पर गृहस्वामी की बेटी ने एक दिन इस तरह के तांत्रिक जतन करने वाले को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर उसने किशोरी के हाथ में ब्लेड मार दिया और भाग गिया।

विज्ञापन

वहीं, शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने भी पहुंचकर घटना का जायजा लिया। यह घटना दो दिन पहले की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कदौरा फाटक कालपी निवासी श्याम किशोर दीक्षित ने शुक्रवार को कोतवाली कालपी में एक मामला दर्ज कराया।
इसमें बताया कि उसके घर में एक अज्ञात व्यक्ति कई दिनों से सिंदूर एवं नींबू छिड़ककर लिखा हुआ पत्र आए दिन फेंकता था। 09 मार्च को रात में करीब 9 बजे जैसे ही उस व्यक्ति पत्र फेंका उसी समय उसकी बेटी ने आरोपी युवक का हाथ दरवाजे के नीचे से पकड़ लिया।

विज्ञापन

आरोपी ब्लेड मारकर हुआ फरार
उसी समय आरोपी ने अपने बचाव के खातिर बेटी के हाथ में ब्लेड मारकर घायल कर दिया। उसने जान से मारने धमकी भी दी। घटना का शोरगुल सुन अज्ञात हमलावर मौके से भाग गया।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र पचौरी और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 324 और 506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें