फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक्सप्रेस रोड पर हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात एक्सप्रेस रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर से घायल युवक ने रविवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कछियाना मोहाल निवासी प्रदीप कुमार पांडेय (42) कुछ समय पहले तक एक हूलागंज में एक कॉस्मेटिक दुकान में काम करते थे। उनके बड़े भाई संदीप ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे वह पैदल एक्सप्रेस रोड पर जा रहे थे। काली माता मंदिर चौराहे पर अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए भाग निकला। भाई के अनुसार कुछ देर तक वह सड़क पर ही पड़ा रहा। इसके बाद वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने उसे उर्सला भिजवाया। यहां से हैलट रेफर कर दिया गया। रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें