फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उल्टी तरफ से ट्रेन में चढ़ते समय ट्रैक पर गिरने से युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार सुबह उल्टी तरफ से ट्रेन पर चढ़ते समय ट्रैक पर गिरने से नौबस्ता के उस्मानपुर निवासी अमर गोसाई (45) की माैत हो गई। परिवार में पत्नी सीमा, बेटी नंदनी, प्रिया और बेटे आर्यन, शिवम व कृष्णा हैं। उन लोगों ने जीआरपी को बताया कि अमर मुंबई में सिलिंडर डिलीवरी करते थे। गुरुवार को उनकी बहन गंगोत्री की शादी में सभी लोग आए थे। कार्यक्रम निपटाने के बाद शनिवार सुबह वह अकेले मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब छह बजे वह प्लेटफार्म नंबर तीन व चार में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में चढ़ने के लिए जल्दबाजी के चक्कर में वह प्लेटफार्म से उतरकर उल्टी तरफ चले गए। वहां ट्रेन में चढ़ते समय उनकी शर्ट ट्रैक किनारे लगे पाइप में फंस गई। इसकी वजह से वह रेलवे ट्रैक पर सिर के बल गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी उन्हें अस्पताल ले गई। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जीआरपी ने मृतक के पास मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें