फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Double Suicide: युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दुपट्टे से लटके थे दोनों के शव, जांच शुरू

Wed, 26 Jul 2023 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi  Crime: माना जा रहा है कि शव प्रेमी युगल के हैं। युवती के दुपट्टे से बने के दो छोर पर दोनों ने जान दी है। मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जफरपुर कटरी और महसोनामऊ के बीच एक पेड़ पर युवक और युवती के शव बुधवार सुबह फंदे पर लटकते मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मशक्कत के बाद भी युवक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि शव प्रेमी युगल के हैं। युवती के दुपट्टे से बने के दो छोर पर दोनों ने जान दी है। मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसके हिसाब से अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें