फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वेल्डिंग कारीगर और ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वेल्डिंग कारीगर नूरअली उर्फ गुड्डू (52) और ऑटो चालक अनिल सविता (32) ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। कर्नलगंज के ईदगाह काॅलोनी निवासी नूरअली के छोटे भाई राजू ने पुलिस को बताया कि नूरअली करीब पांच साल से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। हैलट में उनका इलाज चल रहा था। परिवार में पत्नी शबाना और बेटी तमन्ना हैं। राजू के मुताबिक, मंगलवार को पत्नी और बच्चे घर से बाहर गए थे। पत्नी ने मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा दिया था। देर रात लौटे तो उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उधर, गोविंदनगर के दादानगर निवासी अनिल सविता मंगलवार देर रात ऑटो चलाकर घर लौटे थे। बड़े भाई सत्येंद्र के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग मकान में किराये पर कमरा देखने पहुंचे तब उनके खुदकुशी करने का पता चला। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं सके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें