फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरटीओ कार्यालय में 31 को लगेगा परिवहन मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आचार संहिता के चलते निरस्त हुआ परिवहन मेला अब 31 अक्तूबर को आरटीओ कार्यालय में लगेगा। पहले इसका आयोजन 23 अक्तूबर को प्रस्तावित था, लेकिन शिक्षक एमएलसी चुनाव के कारण इसे टाल दिया गया था। मेले में वाहन स्वामियों की समस्याओं का समाधान करने के साथ बकाया कर की वसूली पर जोर रहेगा। परिवहन विभाग की ओर से वाहन स्वामियों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सेवाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लंबे समय से कर जमा नहीं करने वाले बड़े बकाएदारों से संपर्क कर उन्हें बकाया चुकाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए जुर्माना में छूट और वन-टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी। मेले में वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे। साथ ही ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस), वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ), ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर (एडीटीसी), ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड ट्रैफिक इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य वाहन स्वामियों को सहूलियत देने के साथ राजस्व वसूली बढ़ाना है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें