औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया तिराहे पर स्थित श्री बालाजी कलेक्शन एंड दूल्हा घर में शार्ट सर्किट से रविवार सुबह आग लग गई। अचानक से आग की लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का माल जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक ने बताया कि दो दिन पहले ही लाखों रुपए का माल आया था।