बकेवर। लखना कस्बा में बिजली ट्रांसफार्मर के पास सफाई कर रहे संविदा सफाई कर्मी करंट लगने से झुलस गया। नगर पंचायत लखना का संविदा सफाई कर्मचारी शिवम बाल्मीकि (28) शुक्रवार की सुबह कस्बे के ठाकुरान मोहल्ला में सफाई कर रहा था। वह सफाई करते हुए ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो करंट लगने से झुलस गया। कस्बे के ही निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह मोहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर तेज धमाके के साथ फट गया था। इससे आशंका है कि ट्रांसफार्मर के पास करंट उतर आया हो।