फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिक्षकों की तलाशी के विरोध में पारित किया निंदा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दलित, पिछड़ा, उपेक्षित, अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की कोर कमेटी ने रविवार को कृष्णानगर में बैठक की। इसमें पुलिस भर्ती परीक्षा में शिक्षकों की तलाशी व्यवस्था का विरोध किया गया। महासभा के वक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलती के लिए पूरे शिक्षक समुदाय को दोषी ठहराना अनुचित है। शिक्षकों ने हमेशा शुचिता से परीक्षाएं कराई हैं। यह तलाशी व्यवस्था उनके सम्मान पर गंभीर खतरा है। बैठक में इस तलाशी व्यवस्था पर निंदा प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को ईमेल से पत्र भेजा गया। संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रादेशिक उपाध्यक्ष महादेव ने संचालन किया। मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर भूषण, जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, राजेश संखवार, कोषाध्यक्ष पूनम और अन्य सदस्य भी मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें