फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरदार पटेल की जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कानपुर। कुर्मी परिवार समागम 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाएगा। रविवार को इसकी तैयारियों के लिए विश्व बैंक आई ब्लॉक स्थित स्मृति पैलेस में वर्किंग समिति की बैठक हुई। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने बताया कि पटेल जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बर्रा-दो के सचान चौराहा में पटेल प्रतिमा को सजाया जाएगा और चौराहे की सफाई होगी। संचालन कर रहे राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। नागेश सचान ने एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में बीडी सचान, अवध सिंह पटेल, योगेंद्र सचान, अंजनी कुमार वर्मा, अनुक्रम सिंह सचान, धर्मेंद्र उमराव, बृजेंद्र स्वरूप सचान, सुशील कटियार, अनिल सचान, अवधेश कटियार, किशोर सचान, आनंद कटियार आदि शामिल रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें