फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक का फोटो खींच रहे दरोगा को बुलट सवार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में आईआईटी गेट के पास जीटी रोड पर तेज रफ्तार बुलट सवार ने ट्रैफिक दरोगा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दरोगा उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर लगने से दरोगा का पैर, कूल्हा और कंधा फ्रैक्चर हो गया। बीते सोमवार शाम ट्रैफिक दरोगा जाबिर अली ड्यूटी के दौरान आईआईटी गेट के पास नो एंट्री में घुसे ट्रक की फोटो खींच रहे थे। तभी नारामऊ की तरफ से एक बुलट सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरे और बेहोश हो गए। बुलट सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। मामले में दरोगा ने बुलट नंबर के आधार पर शुक्रवार रात बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें