कानपुर। नौबस्ता में पुलिस लिखी कार ने सामने से आ रही साइकिल सवार छात्रा और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि दबौली निवासी विमल अवस्थी कार लेकर दासू कुआं के पास विपरीत दिशा से आ रहे थे। कार बेकाबू होकर सामने से आ रही साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शे से टकरा गई। हादसे में छात्रा और रिक्शे में बैठे युवक को चोटें आई। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि वह कार पर लगे पुलिस के मोनोग्राम के बारे में जानकारी नहीं दे सका। कार को कब्जे लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)