बकेवर। ग्राम कुड़रिया में बिजली के तारों से टकराकर मोर घायल हो गया। घायल मोर को कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने करंट लगने से घायल मोर को बचाकर वन विभाग को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्कूल के पास से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आने से मोर घायल हो गया। डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने मोर का उपचार किया। उसके बाद विभाग की टीम उसे लेकर चले गए।