फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माघ मेला पर प्रयागराज से कानपुर के लिए एक जोड़ी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलवे ने माघ मेला के लिए प्रयागराज से एक जोड़ी अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन स्नान के दिन व एक दिन बाद तक चलेगी जो कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक आएगी। इसके अलावा तीन जोड़ी और ट्रेनें चलाई जा रही हैं जो दूसरे रूटों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सतना और चित्रकूट तक जाएंगी। उतर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज से यह ट्रेन तीन, चार, 15, 16, 18, 19, 23, 24 जनवरी, एक, दो, 15 और 16 फरवरी को चलेगी। ट्रेन नंबर 00101 प्रयागराज से शाम छह बजे रवाना होगी और सूबेदारगंज, भरवारी, सिराथु, खागा, फतेहपुर, बिंदकी होते हुए रात 10:30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर- 00102 प्रयागराज से रात 08:25 बजे रवाना होकर इसी मार्ग से होते हुए रात 01:55 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें