फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीमारी से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 30 Oct 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के खल्ला गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर को एक किसान का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर मिला। परिजन ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। मौके पर आई पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। खल्ला गांव निवासी सुलेमान ने बताया कि उसका छोटा भाई रज्जाक (55) लंबे समय से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। बीमारी और लगातार चल रहे उपचार के कारण वह परेशान रहता था। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वह घर से गांव में टहलने के लिए निकला था। दोपहर एक बजे के करीब उसका शव गांव के बाहर बाग में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें