बांदा जिले के नरैनी में शनिवार को अपनी ही लाइसेंसी 315 बोर राइफल से 50 वर्षीय शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली से उसका जबड़ा उड़ गया। यह घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहूरेटा गांव की है।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया।