कानपुर देहात। जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से राजपुर के रामप्रकाश पोरवाल महाविद्यालय और एक अक्तूबर को पुखरायां के श्रीरामस्वरूप ग्रामोद्योग महाविद्यालय में मेला लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की कई कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में कक्षा 10वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा धारक, हेल्पर, शटर ऑपरेटर, वेल्डर और सुपरवाइजर पदों के लिए चयन किया जाएगा। 18 से 48 वर्ष तक के पुरुष व महिला अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 35,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in या नेशनल करियर सर्विस पोर्टल ncs.gov.in पर अपना पंजीकरण कराकर मेले में भाग ले सकते हैं। (संवाद)