कानपुर। प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय की ओर से सोमवार को किदवईनगर एच ब्लॉक स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह सुबह 10 बजे से शुरू होगा। विभिन्न कंपनियां करीब 2600 लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन कर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।