फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग युवक को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चमनगंज थानाक्षेत्र में बांसमंडी निवासी मो. तहा के रंगदारी का विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर शफीक भयंकर व उसके साथियों ने उसे जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक का पुलिस ने इलाज कराया और रिपोर्ट दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर को इलाके का हिस्ट्रीशीटर मो. शफीक उर्फ भयंकर ने अपने भाई वशीक और साथी आफताब उर्फ सुहेब के साथ आकर उन्हें धमकाया। 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पांच हजार रुपये दे दिए। बाकी रकम बाद में देने का वादा करके वहां से भागा। शनिवार देर रात डिप्टी पड़ाव स्थित चाय की दुकान पर आरोपियों ने उन्हें रोककर फिर रंगदारी मांगी। विरोध पर आरोपियों ने गालीगलौज कर जमकर पीटा। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि आरोपी शफीक भयंकर अनवरगंज थाने से हिस्ट्रीशीटर है। शरीफ और वशीक को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें