फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: कार सवारों ने महिला डाक अभिकर्ता से की टप्पेबाजी, 30 हजार रुपये और कान के झुमके लेकर हुए रफूचक्कर

Wed, 31 Aug 2022 10:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

दिबियापुर में डाकघर की महिला अभिकर्ता से चार ठगों ने टप्पेबाजी कर हजारों रुपये और कान के झुमकों की ठगी कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और घटना की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
पीड़िता विमला देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर डाकघर की महिला अभिकर्ता को बातों में उलझाकर कार सवार चार टप्पेबाज 30 हजार रुपये और झुमके लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिबियापुर थाने में की है।  विमला देवी पत्नी मोतीलाल निवासी इंदिरानगर दिबियापुर डाकघर में अभिकर्ता है।

विज्ञापन

विमला ने बताया कि प्रतिमाह आरडी खाता धारकों से किस्तों का पैसा लेकर डाकघर में जमा करने जातीं हैं। सुबह साढ़े 10 बजे वह जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन आरडीएस लिस्ट बनवाने गईं थीं। सर्वर न होने के कारण लिस्ट नहीं बन पाई और डाकघर में रुपये भी जमा नहीं हो पाए।
वापस घर लौटने के दौरान पानी की टंकी के पास सड़क किनारे कार सवार चार टप्पेबाजों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। आरोप लगाया कि तंत्र मंत्र करते हुए झुमके उतरवा लिए। इसके बाद झुमके और 30,450 रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। थानाध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें