उस के पास से एक किलो 600 ग्राम गांजा, एक तमंचा और हरदोई में डकैती की घटना में प्रयोग की गई पल्सर बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए शातिर पर कानपुर और हरदोई में हत्या, लूट, डकैती, चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। माखी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।