फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नए शैक्षणिक सत्र से पहले 0 से 5 वर्ष के बच्चों के शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े लंबित मामलों पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी आवेदन अधिकतम 45 दिनों में निस्तारित किए जाएं। 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। आधार वेरिफिकेशन पोर्टल पर ऐसे मामलों का तत्काल समाधान करने के लिए कहा। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति (डीएलएएमसी) की बैठक में डीएम ने कहा कि अप्रैल से स्कूल प्रवेश शुरू होंगे, ऐसे में बाल आधार संतृप्ति प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। जनपद में वर्तमान में 241 आधार किट संचालित हैं। डीएम ने रजिस्ट्रार के अधीन निष्क्रिय किटों को तत्काल सक्रिय कर नामांकन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें