अभिषेक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अरसानी निवासी भूपेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक (18) का शव गांव खटा के पास जंगल में बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि अभिषेक 7 सितंबर को घर से चला गया था। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।