कानपुर। बीएड 2012 की ऑनलाइन काउंसिलिंग 8 जून से शुरू होगी। यह 28 जून तक चलती रहेगी। इसे लेकर कानपुर नगर में पांच काउंसिलिंग केन्द्र बनाए गए हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि परिसर के कंप्यूटर केन्द्र पर काउंसिलिंग होगी। समन्वयक डा. संदीप सिंह ने बताया कि एसएसए कालेज नारामऊ और दयानंद एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(डैम्स) में भी काउंसिलिंग कराई जाएगी। नारायणा इंजीनियरिंग कालेज, पनकी में काउंसिलिंग के दो केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 28 जून तक काउंसिलिंग कराकर कालेज और सीटों का विकल्प लॉक करने वाले अभ्यर्थियों को 30 जून तक फीस जमा करनी होगी। ऐसा न होने पर पंजीकरण निरस्त मान लिया जाएगा।