फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की अनुमति के बिना खुदाई नहीं

Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में अब बिना पुलिस की अनुमति के खुदाई नहीं हो सकेगी। खुदाई से ट्रैफिक अराजकता और हादसों के मद्देनजर एसएसपी के. सुनील इमैनुएल ने यह आदेश दिया है। उन्होंने नगर निगम, जल संस्थान और जल निगम समेत कई अन्य विभागों को पत्र लिखकर हिदायत दी है कि सड़क खोदने से पहले पुलिस की अनुमति लेना जरूरी है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। खुदाई के वक्त यह भी लिखित रूप से बताना होगा कि कितने समय में काम पूरा हो जाएगा। ताकि उस समयावधि तक ट्रैफिक को किसी रास्तों से डायवर्ट करने की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें