कानपुर। यूपीटीटीआई के स्थायी निदेशक की नियुक्ति के लिए गुरुवार को लखनऊ स्थित यूपीटीयू कैंपस में इंटरव्यू आयोजित किया गया। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ. आलोक कुमार, डॉ. आभा भार्गव, प्रमोद कुमार और डॉ. प्रशांत भी इंटरव्यू देने पहुंचे। इसका रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। बताते चलें कि 2008 के बाद से यूपीटीटीआई में स्थायी निदेशक की नियुक्ति नहीं हो सकी है।