कानपुर। अशोक नगर स्थित राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में एक महीने का अंशकालिक कुकरी (पाक कला), बेकरी और कंफेक्शनरी का प्रशिक्षण फरवरी माह के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। इसका प्रशिक्षण शुल्क 300 रुपये है। चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा। इच्छुक लाभार्थी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।