कानपुर। बीएड 2013-14 की खाली सीटों को भरने के लिए शासन और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों के बीच टकराव हो गया है। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा नीरज कुमार ने काउंसलिंग कराने में असमर्थता जताई है। कॉलेज संचालकों के प्रतिनिधि मंडल से बुधवार को कहा है कि सीधे एडमिशन की अनुमति भी नहीं दी जा सकती है। इस मामले को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है। एक सप्ताह में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। वहीं, शासन के इस रुख से उत्तर प्रदेश स्व वित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष डॉ. बृजेश भदौरिया ने कहा कि गुरुवार को लखनऊ में लीगल सेल की मीटिंग बुलाई गई है। इसमें खाली सीटों को सीधे भरने पर चर्चा होगी। सहमति बनी तो एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को एसोसिएशन के संयोजक सुभाष गुर्जर ने प्रमुख सचिव ने काउंसलिंग न कराने की बात कही है।