कानपुर। एयरपोर्ट बनाने वाली जीएमआर ग्रुप की सीएसआर इकाई जीएमआर वारालक्ष्मी फाउंडेशन (जीएमआरवीएफ) और ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के रोजगार परक ट्रेनिंग कोर्स के लिए गुरुवार को एग्जाम कराए गए। अमर उजाला दफ्तर, 89 इंडस्ट्रीयल स्टेट फजलगंज में आयोजित एग्जाम में 12वीं पास 45 स्टूडेंट शामिल हुए। इन सभी ने आब्जेक्टिव और थ्योरी का पेपर दिया है। पेपर देने वालों में से पांच सफल अभ्यर्थियों का सेलेक्शन होगा, जिन्हें कि ट्रेनिंग के लिए बाहर भेजा जाएगा। तीन महीने की ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह छह-आठ हजार रुपये मिलेंगे। अभ्यर्थियों को कम्युनिकेशन स्कील, स्पोकेन इंग्लिश, पर्सनाल्टी डेवलपमेंट का पाठ पढ़ाया जाएगा। निश्चित रोजगार भी मिलना है। सफल अभ्यर्थियों का नाम अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। व्यक्तिगत रूप से भी सूचना दी जाएगी। इस कोर्स के लिए 300 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इसमें से 45 का सेलेक्शन एग्जाम के लिए किया गया था।