फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस में कनपुरियों का जलवा

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)ने शुक्रवार को आईएएस 2012 के इंटरव्यू का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें कानपुर निवासी व कानपुर से जुड़े बारह होनहारों ने सफलता अर्जित कर समूचे देश में कानपुर का नाम रोशन किया है। पनकी के हर्ष दीक्षित की 48वीं रैंक, शिवपुरी छपेड़ा पुलिया निवासी हिमांशु शुक्ला की 94वीं रैंक, एवन मार्केट काकादेव के मयंक बंसल की 641वीं रैंक, सौजन्य रंजन की 340वीं रैंक आई है। शहर में रहकर तैयारी करने वाले महाराजगंज के राघवेंद्र सिंह को 12वीं रैंक, उरई निवासी रीना निरंजन की 211वीं, लखनऊ के हिमांशु मोहन की 773वीं, इलाहाबाद की स्मृति त्रिपाठी काी 613वीं, बिहार के अंकुर दुलार काी 704वीं, गाजियाबाद के संतोष कुमार की 849वीं , इलाहाबाद के मनीषदेव मिश्र की 613वीं और प्रतापगढ़ के आशीष कुमार मिश्रा की 263वीं रैंक है। ये लोग कानपुर से तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें