फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 आवेदकों को मिली नौकरी

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इंप्लायमेंट ऑफिस में आयोजित जॉब फेयर में 38 आवेदकों को नौकरी मिली। फेयर में 181 आवेदकों ने इंटरव्यू दिए।
विज्ञापन

इंप्लायमेंट ऑफिस में बजाज एलियांज की ओर से आयोजित जॉब फेयर में इंटरव्यू देने के लिए सुबह दस बजे से ही आवेदक पहुंचने लगे। सभी आवेदकों के शैक्षिक दस्तावेज चेक करने के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने इंटरव्यू लिया। सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव यादव ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने सेल्स मैनेजर के 67 पदों के लिए 181 आवेदकों के इंटरव्यू लिए। इंटरव्यू के बाद 38 आवेदकों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने ज्वाइनिंग के लिए शुक्रवार को बुलाया है। सभी को 8200-11 हजार रुपये प्रतिमाह का पैकेज ऑफर हुआ है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को सिक्योरिटी गार्ड के लिए लगने वाले जॉब फेयर में इंप्लायमेंट ऑफिस में पंजीकृत और बेरोजगारी भत्ता पाने 500 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 300 लोगों को चिह्नित भी कर लिया गया। उन्हें फोन से जॉब फेयर लगने की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें