फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से चलेंगी चौरीचौरा, जनता, तूफान, लिच्छवी

Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोहरे के कारण निरस्त की गईं चौरीचौरा समेत कई ट्रेनें 18 फरवरी से चलेंगी। रेलवे ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिसंबर में कोहरे और लेटलतीफी की वजह से 2 फरवरी को चौरीचौरा एक्सप्रेस अनवरगंज रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद तक निरस्त कर दी गई थी। इसी तरह दिसंबर में जनता, तूफान, लिच्छवी, झांसी - लखनऊ पैसेंजर समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं या रूट छोटे कर दिए गए थे। इनमें से चौरीचौरा 18 फरवरी से अनवरगंज तक, उसी दिन से हटिया से आनंद विहार जाने वाली झारखंड एक्सप्रेस चलेगी। वहीं, 17 फरवरी से सीतामढ़ी से आनंद विहार के मध्य चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, दोपहर 2 बजे लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली मेमू 14 फरवरी से चलने लगेगी। सेंट्रल स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मेवालाल ने बताया कि बंद चल रही ट्रेनें 18 से चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त लोड घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें